Kharge Will Hold A High-Level Meeting Of The Party At 5 pm.- कांग्रेस राष्ट्रपति से मिलेगी, शाम को बनेगी रणनीति
Kharge Will Hold A High-Level Meeting Of The Party At 5 pm.- कांग्रेस राष्ट्रपति से मिलेगी, शाम को बनेगी रणनीति

टीआरपी डेस्क

नई दिल्ली। आज 14 विपक्षी दल शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। सभी विपक्षी दल केंद्र सरकार CBI-ED जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं काे टारगेट कर रही है। सुप्रीम कोर्ट 5 अप्रैल को सुनवाई करेगी। इस दौरान बता दें राहुल गांधी को गुरुवार को सूरत की कोर्ट ने 2 साल जेल की सजा सुनाई है। सजा मानहानि के केस में सुनाई गई थी।

2019 में राहुल गांधी ने कर्नाटक की रैली में कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। इस मामले में लोकसभा की सदस्यता समाप्त करने की घोषणा के बाद कोंग्रेसी नेताओं ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। आज राष्ट्रपति से मुलाकात के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी मुख्यालय में हाई लेवल मीटिंग कंडक्ट किया है जिसमे कांग्रेस के सभी प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

दिल्ली में दोपहर तक की सियासत

0 कांग्रेस दफ्तर के बाहर राहुल की सजा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। कर्नाटक में कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार हिरासत में लिए गए।

See also  सीजी बिग ब्रेकिंग: सिंहदेव के खिलाफ एक्शन के लिए 14 मंत्रियों-विधायकों ने किए हस्ताक्षर, पुनिया दिल्ली में आलाकमान को सौंपेंगे पत्र, दिल्ली में होगा फैसला

0 राज्यसभा दोपहर 2:30 बजे तक स्थगित है। लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गई थी। यह फिर शुरू हो गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।