Medical Student Raped By Luring Marriage -एम.बी.बी.एस. अंतिम वर्ष का छात्र मुरारी कुमार साहू गिरफ्तार
Medical Student Raped By Luring Marriage -एम.बी.बी.एस. अंतिम वर्ष का छात्र मुरारी कुमार साहू गिरफ्तार

टीआरपी डेस्क

दुष्कर्म के आरोप में एक MBBS अंतिम वर्ष के छात्र को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चिकित्सा छात्र को कॉलेज के हॉस्टल से पकड़ा गया। प्रार्थिया निवासी सूरजपुर हाल पता रायपुर ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मुरारी कुमार साहू निवासी सूरजपुर हाल पता रायपुर ने प्रार्थिया को विवाह करने का प्रलोभन देकर कई वर्षो तक गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल एवं अन्य स्थानों में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा विवाह करने से इंकार कर दिया कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 64/23 धारा 376(2)(एन), 506 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपी मुरारी कुमार साहू को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई। मुरारी कुमार साहू पिता हरिनारायण साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम सोनपुर थाना सूरजपुर जिला सूरजपुर । हाल पता – पी जी ब्वाय हाॅस्टल मेकाहारा अस्पताल के पीछे रायपुर में रह रहा था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।