New Year's Hooligans Beware -सावधान.. हुड़दंग पड़ेगा भारी, ड्रंकन ड्राइव पर 10 हजार का फाइन
New Year's Hooligans Beware -सावधान.. हुड़दंग पड़ेगा भारी, ड्रंकन ड्राइव पर 10 हजार का फाइन

टीआरपी डेस्क

दर्जनों होटल्स, क्लब में DJ के शोर के बीच न्यू ईयर पार्टी आयोजित हो रही हैं। इस बीच हुड़दंग और यंगस्टर्स के ग्रुप्स के बीच झगड़े का रिस्क भी रहता है। इसके लिए रायपुर पुलिस ने अपनी तैनाती बढ़ा दी है। SSP ने ड्रिंक एंड ड्राइव केसेस पर कार्रवाई करने को कहा है। रायपुर के 20 चौराहों पर पुलिस की स्पेशल चेकिंग होगी।

इनमें तेलीबांधा थाना के सामने, सरस्वती नगर थाना के सामने, पंडरी थाना के सामने, श्री राम मंदिर के सामने और एनआईटी के सामने की सड़कें शामिल हैं। इन सभी जगहों पर पुलिस ब्रीद एनेलाइजर मशीन से लोगांे का टेस्ट करेगी। पीकर ड्राइव करने वालों पर 10 हजार का फाइन लगाया जाएगा।

45 पेट्रोलिंग टीमें नए साल के जश्न के बीच कई जगहों से झगड़े या विवाद की खबरें आती हैं। ऐसे मामलों से निपटने के लिए 45 टीमों को काम पर लगाया गया है। 12.30 बजे तक पार्टी बंद रात के 12 बजकर 30 मिनट तक सभी आयोजकों को अपने आयोजन बंद करने होंगे। इसके निर्देश पहले से ही कलेक्टर ने जारी कर रखें हैं। रायपुर के SSP प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि ऐसी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।