One Crore Stolen From Former Minister's Relative's House -पूर्व मंत्री के रिश्तेदार के घर से डेढ़ किलो सोना, चांदी,10 लाख नगद पार
One Crore Stolen From Former Minister's Relative's House -पूर्व मंत्री के रिश्तेदार के घर से डेढ़ किलो सोना, चांदी,10 लाख नगद पार

टीआरपी डेस्क

दुर्ग के ओल्ड आदर्श नगर में पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार पंकज राठी के घर में चोरों ने धावा बोल करोड़ों के माल में हाथ साफ कर दिया है। घटना के वक्त घर के सभी लोग बृजमोहन अग्रवाल के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर गए हुए थे। सूने मकान से चोरों ने डेढ़ किलो सोना, 15 किलो चांदी और 10 लाख रुपए नगद सहित लगभग एक करोड़ रुपए की चोरी हुई है।

पद्मनाभपुर थाना पुलिस सहित साइबर टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पंकज राठी रोड कॉन्ट्रैक्टर हैं। उनके साले की शादी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की बेटी के साथ 6 फरवरी को संपन्न हुई है। परिवार 5 फरवरी को दुर्ग से रायपुर के लिए निकला था। उन्हें वहां से मंगलवार सुबह को कॉल आया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वे घर पहुंचे, तो सभी अलमारियां टूटी हुई थीं और सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

पंकज राठी के मुताबिक उनके घर से सोने-चांदी और 10 लाख नगद समेत करीब एक करोड़ की चोरी हुई है। इधर एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने चोरी की घटना के लिए पीड़ित परिवार को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने कहा कि कई बार कहने के बावजूद परिवार और मोहल्लेवालों ने CCTV कैमरे नहीं लगाए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।