OP Chowdhary's Open Challenge To Mohan Markam- बीजेपी ने दी 15 साल बनाम 5 साल पर खुली बहस की चुनौती
OP Chowdhary's Open Challenge To Mohan Markam- बीजेपी ने दी 15 साल बनाम 5 साल पर खुली बहस की चुनौती

विशेष संवादाता, रायपुर

पूर्व आईएएस और भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के भाजपा के 15 साल और कांग्रेस के 5 साल के विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ने के बयान पर खुली बहस करने की चुनौती दी है। बीजेपी महामंत्री ने वीडियो जारी कर भाजपा की 15 साल की सरकार के कार्यों और कांग्रेस की वर्तमान सरकार के कामों पर भी तल्ख़ टिपण्णी की है। सनद रहे कि पीसीसी चीफ मोहन मरकाम से पहले बीजेपी के 15 साल के कार्यों को गिनाने की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोरबा की जनसभा में किया।

उन्होंने भूपेश सर्कार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद सियासी बयानों की बढ़ सी आ गई और बीजेपी-कांग्रेस लीडरों में वाकयुद्ध शुरू हो गया। ओपी चौधरी और पीसीसी चीफ भी इस बहस में शामिल हो गए हैं। मोहन मरकाम ने भी बीजेपी सरकार पर आरोपों की झड़ी लगते हुए 15 में किये गए विवादित कार्यों की बखान किये थे। अब उन्हें खुली चुनौती बीजेपी नेता और पर्व आईएएस चौधरी ने दी है कि 15 साल बनाम 5 साल पर किसी भी मंच पर कहीं भी खुली बहस कर लें।

See also  भूपेश बघेल ने गरियाबंद में 135 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।