Orgy Of Death In Biranpur Village - फसाद के बाद गांव में शव मिलने से सनसनी, नेट बंद, सुरक्षा बढ़ी
Orgy Of Death In Biranpur Village - फसाद के बाद गांव में शव मिलने से सनसनी, नेट बंद, सुरक्षा बढ़ी

विशेष संवादाता

बेमेतरा। बिरनपुर गांव में 2 पक्षों में सांप्रदायिक हिंसा में एक युवक की मौत के बाद 2 और लाशों के मिलने की ख़बरें आ रही हैं। सम्भावना यह भी जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फ़िलहाल पुलिस के चाक-चौबंद के बीच बाहर के लोगों द्वारा 2 लोगों की हत्या कर दी गई। बिरनपुर गांव में दो लाशें मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

मरने वालों में एक 65 वर्ष का व्यक्ति है और एक 35 वर्ष का व्यक्ति है। दोनों ही बकरी चराने गए हुए थे। वही, दोनों के शवों को फिलहाल बेमेतरा जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया था। अभी उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। दो और लाशें मिलने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस की इतनी चाक-चौबंद के बाद भी बिरनपुर गांव में और 2 लोगों की हत्या कर दी गई। इस खबर से पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। वही फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। खबर यह भी है कि बिरनपुर गांव में इंटरनेट की सेवाएं भी बंद कर दी गई है।

See also  CM भूपेश बघेल के लिए देव जी भाई ने भेजा ट्रेन का टिकट, कहा- यूपी के बाद राजस्थान भी घूम आएं

बताते चले कि बिरनपुर में स्कूली बच्चों के विवाद के बाद शनिवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। इसमें भुनेश्वर साहू नाम के एक युवक की मौत हो गई। खबर मिलने के बाद पुलिस ने बिरनपुर गांव को छावनी बना दिया। इसी मसले पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान बिरनपुर गांव में उपद्रवियों ने एक मकान को आग लगा दी थी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।