Scuffle In Assembly - सदन में भिड़े चंद्राकर और डहरिया, धक्का-मुक्की , हाथापाई की नौबत
Scuffle In Assembly - सदन में भिड़े चंद्राकर और डहरिया, धक्का-मुक्की , हाथापाई की नौबत

विशेष संवादाता, रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज सचमुच विशेष साबित हो गया। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच नोक-झोंक आज हाथापाई में तब्दील हो गई। सदन में ही मंत्री शिव डहरिया और पूर्व मंत्री कुरूद विधायक अजय चंद्रकार के बीच धक्कामुक्की के बाद नौबत हाथापाई की आ गई।

दो वरिष्ठ सदस्यों के बीच बनी इस स्थिति से उपजी असहजता को टालने के लिए तत्काल सदन की कार्यवाही 10 मिनट तक स्थगित कर दी गई। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में ऐसी स्थिति पहली बार निर्मित हुई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।