Shailja Will Come To Chhattisgarh - कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा लेंगी पार्टी की बैठक.
Shailja Will Come To Chhattisgarh - कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा लेंगी पार्टी की बैठक.

विशेष संवादाता, रायपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महामंत्री और प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी कुमारी शैलजा आने वाली हैं। यह उनका पहला दौरा है। इसके लिए पीसीसी ने भी पूरी तैयारी कर ली है और 26 दिसंबर को बैक टू बाइक उनकी बैठक में सभी को उपस्थित रहने की ताकीद भी कर दी गई है।

बाकायदा प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने पात्र के साथ दिन और समय की जानकारी भी दी है। बता दें पीएल पुनिया के स्थान पर कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कुमारी शैलजा 25 दिसंबर रविवार को विस्तारा फ्लाइट से शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर रायपुर पहुंचेंगी। 26 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे राजीव भवन में वो प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद 27 दिसंबर मंगलवार को सुबह 9 बजकर 10 बजे पर रायपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।