Sidhu Came Out Of Patiala Jail After 317 Days - जेल से छूटते ही सिद्धू CM मान, राहुल और केंद्र पर यह कहा..
Sidhu Came Out Of Patiala Jail After 317 Days - जेल से छूटते ही सिद्धू CM मान, राहुल और केंद्र पर यह कहा..

टीआरपी डेस्क

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा हो गए हैं। सिद्धू 317 दिन बाद पटियाला सेंट्रल जेल से बाहरआए हैं। जेल से बहार आते ही उनके समर्थकों ने जोशीला स्वागत किया। सिद्धू ने भी रिहा होते ही अपने बयान से जाहिर करा दिया है कि उनके आने के बाद पंजाब की सियासत में सब कुछ पहले जैसा नहीं रहेगा।

मिडिया को दिए बयान में उन्होंने राहुल गांधी को क्रांतिकारी बताया। साथ ही पंजाब के CM भगवंत मान को अखबारी CM कहा। सिद्धू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कानून-व्यवस्था के बहाने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।