Stone Pelting In Vande Bharat Express - RPF ने दर्ज किया अपराध, ट्रैक के करीब रहने वालों को समझाईश
Stone Pelting In Vande Bharat Express - RPF ने दर्ज किया अपराध, ट्रैक के करीब रहने वालों को समझाईश

विशेष संवादाता, रायपुर

गाडी संख्या गाडी संख्या-20826 वंदे भारत एक्सप्रेस में समय 18.09 बजे भिलाई नगर से भिलाई पावर हाउस के मध्य सेक्शन में किसी अज्ञात के द्वारा पत्थरबाजी की गई है जिसके कारण E-1 के दाहिने तरफ के बाहर का सीशा क्रेक हो गया है, जिसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, भिलाई को प्राप्त होते ही निरीक्षक, पूर्णिमा राय बंजारे, अपने मातहत बल सदस्यों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, गाड़ी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुकी थी।

निरीक्षक के द्वारा कार्यरत गार्ड वरुण कुमार सिंह से समन्वय करने पर बताया गया कि भिलाई नगर से भिलाई पावर हाउस के बीच मीड सेक्शन उक्त गाडी में पत्थरबाजी हुई जिस पर अज्ञात के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, भिलाई मे अपराध कमांक 2251/2022 धारा-154 रेल अधिनियम 14 दिसंबर के तहत मामला पंजीबद्ध कर जाँच मे लिया गया है।

इसके साथ ही साथ रेलवे के द्वारा रेलवे लाईन के किनारे निवासरत लोगो को समझाईस देकर काउंसलिंग किया जा रहा है। रेलवे की प्रबुद्ध नागरिको एवं आमजनो से भी अपील है कि इस प्रकार की घटनाओं को भविष्य में रोकथाम हेतु अपने आसपास के बस्तीवालों को समझाईस देकर जागरूक करे।

See also  CG NEWS : 16 अप्रैल से 22 दिनों तक बंद रहेगा बिलासपुर जंक्शन का प्लैटफॉर्म नंबर 1, जानिए क्या है वजह

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।