इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में दो पक्षों में विवाद के बाद बम फटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना इंदौर के बडगोंड थाना एरिया के बेरछा क्षेत्र में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बडगोंड थाना क्षेत्र के बेरछा गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। उसी दौरान एक युवक मौके पर बम लेकर पहुंच गया। बताया गया है कि वहां 15 अगस्त की तैयारियां की जा रही थी। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी इक्ट्ठा थी। बताया गया है कि युवक भीड़ के बीच पहुंचा और उसने वहीं बम फोड़ दिया।

See also  2 दिन के लिए मजा लीजिये Free Netflix का, जानिए कब है मौका

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जो बम मौके पर फोड़ा गया है, वह बम आर्मी की फायरिंग रेंज में छोड़े जाने वाला बताया जा रहा है। धमाका इतना तेज बताया जा रहा है कि आस—पास के गांवों में भी दहशत फैल गई। घटना के दौरान बम फोड़ने वाला युवक भी उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।