Union Minister Kiren Rijiju's Accident - किरण रिजिजू की कार को ट्रक ने मरी टक्कर, मंत्री बाल-बाल बचे
Union Minister Kiren Rijiju's Accident - किरण रिजिजू की कार को ट्रक ने मरी टक्कर, मंत्री बाल-बाल बचे

टीआरपी डेस्क

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता किरण रिजिजू का काफिला दुर्घटना का शिकार हो गया है। हादसा आज जम्मू-कश्मीर के बनिहाल जाते वक्त हुआ है। दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री बाल बाल बचे हैं। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में रिजिजू बाल-बाल बच गए। कार को मामूली नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक लेन बदलने की गलती के कारण ये हादसा हुआ है। रिजिजू श्रीनगर से बनिहाल जा रहे थे। ट्रक में सामान भरा हुआ था।

See also  खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में मदद कर सकता है मोटा अनाज : प्रधानमंत्री मोदी 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।