रायपुर। छत्तीसगढ़ की कैबिनेट बैठक 12 जुलाई को फिर से प्रस्‍तावित है। य‍ह बैठक मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की अध्‍यक्षता में उनके निवास कार्यालय में होगी। इस बैठक के एजेंडे को सरकार अंतिम रुप दे रही है। ऐसी कयास है कि 18 जुलाई से शुरू हो रहे राज्‍य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले संशोधन विधेयकों को लेकर इस बैठक में चर्चा हो सकती है।

सरकार के सूत्रों के अनुसार बैठक में खरीफ सीजन की खेती को लेकर भी चर्चा प्रस्‍तावित है। कृषि विभाग को पूरी रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले छह जुलाई को ही राज्‍य कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में कर्मचारियों का डीए बढ़ाने सहित कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Jio Network Down: इंदौर, भोपाल, छत्तीसगढ़ सहित कई शहरों में जियो का सर्वर डाउन