बड़ी खबर- रायपुर के डीडीनगर और कुकुरबेड़ा में मिले 2 से अधिक कोरोना मरीज, जिला प्रशासन ने घोषित किया कंटेनमेंट जोन
image source : google

रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 और 8 के अंतर्गत दो से अधिक कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस संबंध में अपर कलेक्टर रायपुर ने आदेश जारी कर दिया है।

जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन की सीमाएं निर्धारित कर दी हैं। इस क्षेत्र में सहायता के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 अंतर्गत मेडीहेल्थ हॉस्पिटल कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर क्षेत्र में 2 से अधिक व जोन क्रमांक 5 सेक्टर 1 डीडीनगर में 2 से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं।

बता दें कि विगत दिनों ही जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था 2 से अधिक कोरोना मरीज मिलने पर संबंधित इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।

GLIBS

GLIBS

GLIBS

GLIBS

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  स्मार्ट सिटी सर्जरी 4 - वाटर एटीएम बने शोपीस... 1 करोड़ 88 लाख खर्च करने के बावजूद प्यासे लौट रहे शहरवासी