रायपुर। अंतर्राज्यीय मानव तस्करी मामले में बीजेपी जिला मंत्री गंगा पांडे गिरफ्तार हो गई हैं। मानव तस्करी मामले में कनेक्शन सामने आने के तत्काल बाद पार्टी ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने गंगा पांडे को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी का कहना है कि पार्टी ऐसी किसी तरह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करती है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि गंगा पांडेय जिला मंत्री के दायित्व पर काम करती थीं। मानव तस्करी में उनकी भूमिका सामने आई है। बीजेपी ऐसी किसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती। लिहाजा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से उन्हें निष्कासित किया गया है।

आपको बता दें कि राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में अंतरराज्यीय मानव तस्करी मामले में बीजेपी नेत्री गंगा पांडे को पुलिस ने रायपुर के पंडरी गिरफ्तार किया है। गंगा मानव तस्करी गैंग की लोकल मददगार थी।

इसके जरिए राज्य की महिलाओं की तस्करी करवाकर अपने गैंग के जरिए दूसरे राज्यों में भेजती थी। डोंगरगढ़ पुलिस पिछले कई दिनों से गंगा पांडेय की तलाश में जुटी थी। आगे महिला से पूछताछ में कई अहम खुलासा हो सकता है। इससे पहले डोंगरगढ़ पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

See also  भाजपा का गंगा जल कलश अभियान पड़ा उल्टा, संसदीय सचिव ने कलश लेकर पहुंचे भाजपा नेताओं को पहनाई सब्जियों की माला
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…