Dalip Tahil

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता दलीप ताहिल को करीब पांच साल पुराने ड्रंक ड्राइविंग केस में अदालत ने 2 महीने की जेल की सजा सुनाई है। यह मामला सन 2018 का बताया जा रहा है। जब नशे में धुत होकर कार चला रहे दलीप ताहिल ने एक ऑटो को टक्कर मार दी थी। इस घटना के दौरान एक महिला घायल हो गयी थी।

मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर अपना फैसला सुनाया। इस रिपोर्ट में शराब की गंध, कार ठीक से नहीं चला पाने, आंखों की पुतलियां फैलने और सही से नहीं बोल पाने का जिक्र शामिल है।

बता दें कि अदालत ने अभिनेता दलीप ताहिल को दोषी मानते हुए दो महीने की साधारण कारावास की सजा सुनाई। यह मामला 2018 का है। नशे की हालत में कार से ऑटो को ठोकर मारने पर अभिनेता दिलीप ताहिल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था।

See also  सिंगर नेहा कक्कड़ ने 'आंख मारे' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।