आलिया भट्ट हुई कोरोना पॉजिटिव, पोस्ट शेयर कर लिखा- 'डॉक्टरों की सलाह पर क्वारंटीन'
image source : google

टीआरपी डेस्क। कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद अब आलिया भट्ट भी इस covid-19 से संक्रमित हो चुकी हैं। हालांकि रणबीर कपूर जहां अब ठीक हो रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट के जरिये दी।

आलिया ने अपना पोस्ट शेयर करके लिखा है कि वह कोरोना पॉज़िटिव हैं और घर पर ही क्वारंटीन हैं। आलिया ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि वह डॉक्टर की कही सारी बातों को मान रही हैं और कोरोना से जुड़े सभी नियमों का पालन करते हुए होम आइसोलेट हो चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सभी का शुक्रियाअदा भी किया है।

एक्ट्रेस ने लिखा कि मैं चिंता और देखभाल के अपने सभी संदेशों को पढ़ रही हूं। मेरा COVID -19 का सकारात्मक टेस्ट हुआ है और अपने डॉक्टरों की सलाह पर अलग क्वारंटीन हूं, मैं आज से काम पर वापस आ गई हूं। आपकी सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

See also  PPE किट पहनकर राज्यसभा चुनाव का वोट डालने पहुंचे कोरोना पॉजिटिव विधायक कुणाल चौधरी

फिलहाल इन दिनों आलिया भट्ट आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पूरी करने में लगी हुई हैं। फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है और जल्द ही यह फिल्म बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। साथ ही वह गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा, आरआरआर, ब्रह्मास्त्र सहित कई फिल्मों में भी नजर आने वाली है।

बता दें, एक तरफ जहां आमिर खान, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, परेश रावल समेत कई बॉलीवुड स्टार्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स कोविड वैक्सीन भी लगवा रहे हैं। जिनमें अब तक सलमान खान, राकेश रोशन, धर्मेंद्र, अनुपम खेर, संजय दत्त सहित कई सेलेब्स वैक्सीन का पहला डोज ले चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।