TRP DESK : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से कोरोना कि चपेट में आ गए हैं। इस बात कि जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी है। बता दें इन दिनों अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ होस्ट कर रहे थे। उन्होंने ट्वीट पर इस बारे में जानकारी दी और उनके संपर्क में आए लोगों से तत्काल जांच कराने का अनुरोध किया।

ट्वीट कर संपर्क में आए लोगों को जांच करवाने कि दी सलाह

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्वीट कर लिखा “मैं अभी-अभी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं। जो भी मेरे संपर्क में आयें या जो भी मेरे आसपास थे, वह कृप्या अपना टेस्ट जरूर करवाएं।” बता दे बिग बी सोनी टीवी के कौन बनेगा करोड़पति 14 की शूटिंग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : PM मोदी ने फरीदाबाद में एशिया के सबसे बड़े निजी अस्पताल का किया उद्घाटन, जानिए क्‍या-क्‍या सविधा मिलेंगी

इससे पहले भी अमिताभ बच्चन हो चुके कोरोना

पॉज़िटिव

बता दें इससे पहले जुलाई 2020 में भी अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उनके अलावा बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या को भी इस वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया था।

See also  दो साल पहले आज ही दिन देश में पहली बार लगाया गया था लॉकडाउन, कोरोना की तीन लहरों ने यूं मचाई तबाही, बदल गए जीने के तरीके

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर