टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म श्री रामभूमि में अपने निभाए जा रहे किरदार की पुष्टि कर दी है। वे इस फिल्म में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख रहे अशोक सिंघल की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

किरदार के बारे में दी जानकारी


अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि यह भूमिका उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने लिखा कि अशोक सिंघल केवल एक नेता नहीं बल्कि प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक थे। उनकी निष्ठा और संकल्प ने आंदोलन को नई ऊर्जा दी थी। अभिनेता ने कहा कि वे इस ऐतिहासिक व्यक्तित्व को ईमानदारी के साथ पर्दे पर उतारने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।

कहां चल रही फिल्म की शूटिंग


फिल्म की शूटिंग फिलहाल अयोध्या में चल रही है। अनुपम खेर ने काम शुरू करने से पहले राम मंदिर और हनुमान मंदिर में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि राम लला और भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना कोई भी शुभ कार्य शुरू नहीं किया जा सकता है।

See also  रणवीर सिंह पर फिर चढ़ा खिलजी का खुमार,इस हॉलीवुड एक्टर संग किया 'खली-बली' पर डांस

फिल्म के सेट से सामने आई तस्वीरों के बाद से ही प्रशंसकों में इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। अब दर्शकों को पर्दे पर अनुपम खेर को अशोक सिंघल के रूप में देखने का इंतजार रहेगा।

रजनी सेन टीआरपी में लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी, खान-पान, फैशन, त्योहार, संस्कृति, ज्योतिष और बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर लिखने का अनुभव है। उनका लेखन सरल, सहज और पाठकों से जुड़ा हुआ है। रजनी सेन ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की पढ़ाई की है और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखन क्षमता के जरिए पाठकों तक उपयोगी और रोचक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करती हैं।