मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने काफी समय तक अपने रिश्ते को छिपाकर रखा। फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियर पर आथिया और केएल राहुल ने एक साथ एंट्री कर अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी, जिसके बाद से दोनों की शादी की खबरें आ रही हैं। आथिया और केएल राहुल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी की तैयारी शुरू कर दी है।

सुनील एक पिता के तौर पर इस शादी में कोई भी कमी नहीं रखना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक पिता बेटी की शादी को ग्रैंड लेवल पर करना चाहते हैं। सुनील शेट्टी बेटी की शादी को लेकर काफी इमोशनल हैं। यहां तक कि सुनील ने दिसंबर में होने वाली शादी की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। अथिया के खास दिन के लिए उन्होंने बेस्ट होटल, केटरर और डिजाइनर भी बुक कर दिए हैं।

See also  नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा, सुकेश से जुड़ा है मामला

बता दें कि, अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगती रही हैं, लेकिन उनका रिश्ता उस वक्त ऑफिशियल हो गया जब दोनों अथिया के भाई आहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प के प्रीमियर पर साथ में नजर आए थे।

अथिया शेट्टी के फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निखिल अडवाणी की फिल्म ‘हीरो’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली नजर आए थे। यह सूरज की भी डेब्यू फिल्म थी। इसके बाद अथिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नजर आई थीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।