मुंबई। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी नए निर्देशकों के साथ काम करना पसंद करती है। ये बात उन्होंने खुद कही है। एक्ट्रेस का कहना है कि, नए निर्देशक हमेशा कुछ ना कुछ नया और बेहतर खोजते रहते हैं। नए डायरेक्टर अपनी फिल्म में सब कुछ झोंक देते हैं। उनकी फ्रेशनेस फिल्म में नजर आती है। मैं हमेशा नए निर्देशकों के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड रहती हूं। क्योंकि मेरा मानना ​​​​है कि वे हमेशा कुछ अधिक करने के लिए भूखे होते हैं। शायद यही वजह है कि मैंने इतने सारे नए या पहली बार डायरेक्शन करने वाले निर्देशकों के साथ काम किया है, मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।
रानी मुखर्जी ने कहा कि, करण जौहर के निर्देशन वाली पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में मैंने काम किया जो बहुत बड़ी हिट थी। मैंने शाद अली के साथ उनकी पहली फिल्म साथिया में काम किया था। यदि आप उन नए डायरेक्टर की लिस्ट देखेंगे, जिनके साथ मैंने काम किया है, तो आप पाएंगे कि इन सभी ने मेरे करियर, मेरी एक्टिंग को बखूबी आकार दिया है।

See also  Freddy movie review : 'फ्रेडी' OTT पर हुई रिलीज, कार्तिक आर्यन ने दमदार एक्टिंग से जीता लोगों का दिल