अमिताभ बच्चन
image source : google

टीआरपी डेस्क। मुंबई में कोरोना तेज रफ्तार के साथ फैल रहा है। कोविड-19 ने अब बॉलीवुड के ‘महानायक’ अमिताभ बच्चन के घर पर एक बार फिर से दस्तक दे दी है। कोरोना के चलते अमिताभ एक बार फिर से परेशानी से जूझ रहे हैं। अमिताभ के घर पर एक स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है।

अपने आखिरी लिखे ब्लॉग ‌में अमिताभ बच्चन ने इस संबंध में खु्द ही जानकारी देते हुए लिखा- घर में कोविड के हालात से गुजर रहा हूं और (फैन्स से) बाद में संपर्क साधूंगा….”. उल्लेखीनय है कि 3-4 जनवरी की रात लिखे इस पोस्ट के ज़रिए अमिताभ ने घर में किसको कोविड हुआ है, इस संबंध में जानकारी नहीं दी है। ऐसे में इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 11 जुलाई को कोरोना होने के चलते अमिताभ बच्चन को मुम्बई के विले पार्ले स्थित नानावटी अस्पताल में दाखिल होना पड़ा था। इसके चार दिन बाद खबर आई थी कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और नातिन आराध्या बच्चन को कोरोना हो गया है। ऐसे में सभी को मुम्बई के इसी नानावटी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। गौरतलब है कोरोना से पीड़ित अमिताभ बच्चन को लगभग एक महीने तक अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे, जबकि परिवार के बाकी सदस्यों को कुछ दिन पहले ही अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल गई थी।

See also  Pushpa 2 Teaser : 'पुष्पा 2' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, साड़ी पहने नजर आए अल्लू अर्जुन

अमिताभ के प्रतीक्षा और जलसा बंगले के सुरक्षाकर्मियों, माली और घर में काम करनेवाले अन्य सभी लोगों की रूटीन कोरोना जांच की जाती है। इनमें से 31 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था जिसमें से एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर बीएमसी की ओर से साझा की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।