मुंबई: टीवी के इंडस्ट्री पॉपुलर कपल देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। देबीना बनर्जी दूसरी बार मां बन गई हैं। देबीना के घर एक बार फिर नन्हीं बेटी की किलकारी गूंजी है। कपल ने एक बार फिर से पैरेंट्स की बनने की खुशी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।

रमीत चौधरी ने अपनी लविंग वाइफ देबिना बनर्जी संग एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने घोषणा की है कि वह दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। शेयर की गई फोटो में गुरमीत पत्नी देबिना के माथे पर किस करते दिख रहे हैं जबकि देबिना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए हाथ में बैलून लिए दिख रही हैं।

समय से पहले ही हुई है देबिना की डिलीवरी
इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही देबीना ने कैप्शन में लिखा है, ‘दुनिया में हमारी बच्ची का स्वागत है। दोबारा माता-पिता बनकर हम बेहद खुश हैं, इस समय हम थोड़ी प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं, क्योंकि हमारा बेबी समय से पहले ही इस दुनिया में आ गया है। अपना प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही हम पर बरसाते रहें। ’

See also  72nd national film awards 2025 winners list: यामी गौतम, कार्तिक आर्यन और ममूटी ने जीते अवॉर्ड, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 विजेताओं की पूरी लिस्ट