दृश्यम 2 फिल्म सात दिन में ही 100 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 8.62 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 104.66 करोड़ हो गई है। बॉलीवुड के लिए ये साल ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। महज कुछ ही फिल्मों ऐसी है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर पाई है, अब दृश्यम 2 भी इस लिस्ट का हिस्सा हो गई है।

तरण आदर्श ने शेयर किया फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- “दृश्यम 2 नॉट आउट है। पहले हफ्ते में फिल्म ने सॉलिड स्कोर बनाया है। अब दूसरे हफ्ते पर सभी की निगाहें हैं। शुक्रवार 15.38 करोड़, शनिवार 21.59 करोड़, रविवार 27.17 करोड़, सोमवार 11.87 करोड़, मंगलवार 10.48 करोड़, बुधवार 9.55 करोड़, गुरुवार 8.62 करोड़। कुल 104.66 करोड़।”

60 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म

See also  Emergency : कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' का रिलीज डेट आउट, जानिए कब सिनेमाघरों में देख पाएंगे फिल्म

हिंदी फिल्मे इस साल अपना कमाल नहीं दिखा पाई। कुछ ही फिल्मे होंगी जिन्होंने अपने बजट के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन किया है। करीब 60 करोड़ के बजट में बनी दृश्यम 2 ने अब रिलीज के सात ही दिनों में अपने बजट का लगभग दुगुना प्रॉफिट कमा लिया है। फिल्म अभी भी थिएटर्स में तगड़ा कलेक्शन कर रही है।

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी है फिल्म

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन और अक्षय खन्ना मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था लेकिन कोविड के दौरान उनका निधन हो गया। जिसकी वजह से फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक ने ही फिल्म डायरेक्ट किया है।