नाचने-गाने वाली कहने पर कांग्रेस नेता सुखदेव को कंगना का करारा जवाब
image source : google

टीआरपी डेस्क। हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनौत की आने वाली फिल्म धाकड़ की शूटिंग के दौरान मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काफी बवाल खड़ा किया गया। कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया तो उनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद कांग्रेस नेता भड़क उठे और कंगना के खिलाफआपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

विवादित बयान के बाद मध्यप्रदेश पुलिस पर भी कसा तंज

विरोध के दौरान कांग्रेस नेता सुखदेव पांसे ने गुस्से में विवादित बयान देते हुए कंगना को एक नाचने-गाने वाली बता दिया। पूर्व मंत्री ने इसके अलावा मध्यप्रदेश पुलिस पर भी तंज कसते हुए उन्हें कंगना रनौत का कठपुतली करार दे दिया।

सुखदेव पांसे ने कहा कि, कंगना जैसी नाचने-गाने वाली महिला ने किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। पांसे ने यह भी आरोप लगाया था कि प्रदेश सरकार और पुलिस कंगना के हाथों की कठपुतली बनी हुई है।

See also  Breaking: छत्तीसगढ़ में फिर लौटा लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन के हिसाब से जिलों के कलेक्टर लेंगे फैसला

कंगना का मुंहतोड़ जवाब- मैं नाचती नहीं, हड्डियां तोड़ती हूं

ऐसे विवादित बयान के बाद कंगना ने भी पलटवार करते हुए सुखदेव को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके साथ ही कंगना ने दीपिका, कटरीना और आलिया को भी अपने निशाने में ले लिया है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1362758436794945538

कंगना ने ट्वीट कर लिखा है- यह जो भी बेवकूफ हैं, मैं बताना चाहती हूं कि मैं कोई दीपिका-कटरीना या आलिया नहीं हूं। मैं अकेली ऐसी हूं जिसने आइटम नंबर करने से मना कर दिया था। बड़े सितारों के साथ फिल्में नहीं की, पूरी बॉलीवुड की एक गैंग को अपने खिलाफ किया। मैं एक राजपूत महिला हूं, नाचती नहीं हूं, हड्डियां तोड़ती हूं।]

फैन्स उतरे कंगना के बचाव में

अब सोशल मीडिया पर कंगना का यह बयान काफी वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर एक तबका ऐसा है जो पूर्व मंत्री के साथ-साथ कंगना के बयान को भी आपत्ति जनक मान रहें हैं। वहीं एक्ट्रेस के फैन्स उनका बचाव करने में लगे हुए है।

See also  67th National Film Awards: मनोज वर्मा की 'भूलन द मेज' बेस्ट छत्तीसगढ़ी, 'छिछोरे' को बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार

आपको बता दें, यह पहला मामला नहीं जब कंगना रनौत की कांग्रेस नेताओं के साथ तू-तू मैं-मैं हुई हो। इसके पहले भी राजस्थान से कांग्रेस विधायक हरीश चंद्र मीणा ने कंगना की योग्यता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस को हर मुद्दे पर नहीं बोलना चाहिए। उस समय कंगना ने तल्ख अंदाज में कहा था- मेरी योग्यता…मैं तो खुद को एक एवरेज इंसान मानती हूं लेकिन कई बेवकूफों के बीच सोशल मीडिया पर मैं लीड करने के लिए बेस्ट हूं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…