TRP DESK : विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के स्टार कपल्स में शुमार कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में विक्की कौशल ने सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। विक्की कौशल का कहना है कि यह व्यक्ति उनकी पत्नी कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा है। पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के लिए जांच शुरू की। सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।