शूटिंग के दौरान मनोज वाजपेयी हुए कोरोना पॉजिटिव, घर पर किया खुद को क्वारंटीन
image source : google

टीआरपी डेस्क। हाल ही में कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद अब एक्टर मनोज बाजपेयी के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर सामने आ रही है।

जानकारी अनुसार, मनोज बाजपेयी ने खुद को घर पर क्वारंटीन किया है। बताया जा रहा है कि मनोज बाजपेयी अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जिस दौरान उन्हें कोरोना वायरस का शिकार होना पड़ा। फिलहाल अभी फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

बता दें, अभिनेता की टीम की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ‘डायरेक्टर के कोविड-19 का शिकार होने के बाद मनोज बाजपेयी ने भी अपना टेस्ट करवाया था, उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है। फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। फिलहाल एक्टर की तबीयत ठीक है, उन्होंने घर पर ही खुद को क्वारंटाइन कर कर लिया है और पूरी सावधानी बरत रहे हैं।

See also  BREAKING-CBSE बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्र ने 25 मई तक राज्यों से मांगे लिखित सुझाव

मनोज बाजपेयी ने अपने करियर में एक से एक नायब फिल्मों में काम किया है। एक्टर हमेशा से ही अपनी अलग तरह की एक्टिंग के लिए जाने जाते रहे हैं। इन दिनों मनोज अपनी कोविड-19 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं एक्टर की सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ का फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से फैंस काफी परेशान हैं। साथ ही सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।