मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हुए कोरोना पॉजिटिव, घर पर हुए सेल्फ क्वारंटीन
image source : google

टीआरपी डेस्क। कोरोना का बढ़ता कहर बॉलीवुड में भी लगातार नज़र आ रहा है। रोज़ाना कोई न कोई सेलिब्रिटी इसकी चपेट में आ रहा है। सेलेब्रिटीस की इस लिस्ट में अब एक्टर आमिर खान भी शामिल हो चुके है। जानकारी अनुसार, आमिर खान को कोरोना हो गया है और वह अभी होम क्वारंटीन हैं। जिसके बाद से आमिर को लेकर अब उनके फैंस परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

आमिर के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि ‘मिस्टर आमिर खान कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वह घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं और सभी प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रहे हैं। वह ठीक हैं। जो भी कुछ बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं उन्हें भी एहतियात के तौर पर अपना टेस्ट करना चाहिए और सारे रूल्स फॉलो करने चाहिए। आप सभी की विशेज के लिए शुक्रिया।’

बता दें, महाराष्ट्र में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसके पहले रणबीर कपूर, वरुण धवन, अनुपम खेर, संजय लीला भंसाली, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं हाल ही में एक्टर कार्तिर आर्यन ने भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी।

See also  West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले हिंसा, प्रचार के दौरान BJP-TMC कार्यकर्ता में झड़प, पुलिस समेत कई घायल

इसके अलावा एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में आमिर के अपोजिट, करीना कपूर खान हैं। फिल्म में मोना सिंह भी अहम रोल में हैं। फिल्म हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिलहाल मूवी की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।