नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा, सुकेश से जुड़ा है मामला

बॉलीवुड डेस्क। सुकेश चंद्रशेखर से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड की दो हसिनाएं आमने-सामने हैं। नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और करीब 15 मीडिया कंपनियों के खिलाफ मानहानि का केस किया है।

नोरा ने अपनी दलील में कहा, “जैकलीन फर्नांडीज ने अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए शिकायतकर्ता को आपराधिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की, क्योंकि वे दोनों एक ही इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और एक जैसे बैकग्राउंड वाले हैं।”

बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही दोनों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की थी। नोरा फतेही का आरोप है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम जबरन इस्तेमाल किया गया है। एक्ट्रेस का कहना है कि सुकेश से उनका कोई सीधा संपर्क नहीं था।

नोरा ने सुकेश से लिए थे लग्जरी गिफ्ट्स?

नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट्स लेने के दावों को भी खारिज किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि मीडिया ट्रायल की वजह से उनकी रेप्यूटेशन को ठेस पहुंची है। कहा गया कि सुकेश ने नोरा फतेही के जीजा बॉबी को 65 लाख की BMW कार गिफ्ट की थी। जांच में सामने आया था कि सुकेश ने BMW कार ऑफर जरूर की थी. मगर एक्ट्रेस ने ये कार लेने से मना कर दिया था।

जैकलीन फर्नांडिस ने लगाए थे आरोप?

जैकलिन फर्नांडीज ने पहले मनी लॉन्ड्रिंग कानून या पीएमएलए के अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष एक याचिका में स्पष्ट रूप से कहा था कि यह आश्चर्यजनक है कि उनकी तरह कुछ अन्य हस्तियों, विशेष रूप से नोरा फतेही को भी मामले में सुकेश चंद्रशेखर द्वारा धोखा दिया गया था, सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट लेने वाली नोरा फतेही और अन्य हस्तियों को गवाह बनाया गया है, जबकि उन्हें एक अभियुक्त के रूप में कोर्ट में घसीटा जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।