Ranbir Alia Wedding : रणबीर-आलिया का रिसेप्शन वेन्यू हुआ चेंज! अब इस जगह होगी पार्टी

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पंजाबी रीति- रिवाज से होने वाली इस शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। साथ ही अपनी शादी को सुपर सिक्रेट बनाए रखने के लिए दोनों ही कलाकारों और उनके परिवार की तरफ से सुरक्षा काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में फैंस को रणबीर और आलिया का इस बहुप्रतीक्षित शादी की झलक पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

वास्तु अपार्टमेंट में रणबीर-आलिया का रिसेप्शन

जानकारी के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद रिसेप्शन भी बांद्रा के पाली हिल स्थित ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में ही होगा, जहां कपल आज (14 अप्रैल) को शादी के बंधन में बंधने वाला है। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन 16 अप्रैल को होगा, जिसका आयोजन पहले ताज महल पैलेस यानी Taj Colaba में होना था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के अलावा आलिया की बहन शाहीन और मां सोनी राजदान बांद्रा के पाली हिल स्थित ‘वास्तु’ अपार्टमेंट पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में कपल की हल्दी सेरेमनी शुरू होगी और दोनों परिवार व दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे।

See also  इस दिन रिलीज होगा आदिपुरष का ट्रेलर, न्यूयॉर्क के 'ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल' में होगा फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर

रणबीर-आलिया की हल्दी सेरेमनी

जानकारी के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हल्दी सेरेमनी सुबह 9 बजे हो गयी है। इसके बाद चूड़ा समारोह। रणबीर और आलिया पंजाबी रीति रिवाज से आज (14 अप्रैल) बांद्रा के पाली हिल स्थित ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में शादी के बंधन में बंधेंगे।

सब्यसाची मुखर्जी का लहंगा पहनेंगी आलिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी समारोह के दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की गई पोशाक पहन सकते हैं।

पाली हिल स्थित ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में शादी

रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस बात की पुष्टि की कि बांद्रा के पाली हिल स्थित ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में आज (14 अप्रैल) रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी होगी। शादी से पहले नीतू कपूर, रिद्धिमा, आलिया के पिता महेश भट्ट, उनकी बहन पूजा भट्ट और उनके फिल्म जगत के कई दोस्त ‘वास्तु’ पहुंच गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।