Teaser : Jhund फिल्म में जहां अपनी गैंग के साथ नजर आए अमिताभ बच्चन, तो Bade Miyan Chote Miyan अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ करेंगे एक्शन का बड़ा धमाका
Teaser : Jhund फिल्म में जहां अपनी गैंग के साथ नजर आए अमिताभ बच्चन, तो Bade Miyan Chote Miyan अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ करेंगे एक्शन का बड़ा धमाका

टीआरपी डेस्क। अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तभी से ये फिल्म सुर्खियों में है। अब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है जिसमें अमिताभ बच्चन की झलक देखने को मिली है। इसमें बिग बी के अलावा कुछ यंगस्टर्स नजर आ रहे हैं जो अलग-अलग चीजों के जरिए म्यूजिक बना रहे हैं।

इसके साथ ही अक्षय कुमार इस वक्त एक के बाद एक फिल्में अनाउंस कर रहे हैं। इस वक्त उनकी झोली में पहले से ही 5-6 फिल्में हैं और अब उन्होंने एक और फिल्म अनाउंस कर दी है। साथ ही टीजर भी रिलीज कर दिया है। अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी हैं। फिल्म में अक्षय बड़े मियां के रोल हैं, जबकि छोटे मियां के रोल में टाइगर श्रॉफ में नजर आएंगे। टीजर देखकर ही झलक मिल गई है कि फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है।

See also  Jawan Box Office Collection : बहुत जल्द 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू सकती है फिल्म 'जवान', तोड़ा 'पठान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिकॉर्ड

फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अक्षय ने टाइगर को टैग करते हुए लिखा, ‘जिस साल तुमने इस दुनिया में डेब्यू किया (जन्म लिया) मैंने उस साल फिल्मों में डेब्यू किया था। फिर भी मुकाबला करोगे छोटे मियां? चल फिर हो जाए फुल एक्शन।

4 मार्च 2022 को होगी रिलीज

इसके बाद सभी बिग बी के साथ चलते हुए नजर आते हैं। टीजर का म्यूजिक काफी धमाकेदार है। बता दें कि फिल्म 4 मार्च 2022 को रिलीज होगी। बिग बी और उनकी ये झुंड क्या कमाल करने वाली है ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ ऐक्शन से भरपूर होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और गोविंदा स्टारर इसी नाम की फिल्म का टाइटल ट्रैक भी शामिल किया गया है। यह फिल्म 2023 में क्रिसमस पर रिलीज होगी।

बता दें कि इस स्पोर्ट्स ड्रामा को मराठी फिल्ममेकर नागराज मंजुले डायरेक्ट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए बिग बी ने अपना पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, इस टोरी से मुकाबला करने के लिए रहो बिल्कुल तैयार हमारी टीम आ रही है 4 मार्च को।

बता दें कि ये बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म प्रोफेसर विजय बर्से पर आधारित है जिन्होंने स्लम के बच्चों को फुटबॉल टीम बनाने के लिए इंस्पायर किया। फिल्म में बिग बी, विजय का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में बिग बी के अलावा आकाश तोषर और रिंकु राजगुरु भी हैं। बता दें कि ये दोनों मराठी सुपरस्टार हैं जिन्होंने नागराज की सुपरहिट फिल्म सैराट में काम किया था।

See also  अपना अंगदान करेंगे अमिताभ बच्चन, ट्विटर कर लिखी ये बात

झुंड की रिलीज पिछले 3 सालों में काफी बार पोस्टपोन हुई है। ये फिल्म पहले साल 2019 में सितंबर में रिलीज होने वाली थी। तबसे ये फिल्म कई बार पोस्टपोन हुई है। खबरें बीच में ये भी आई थी कि कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से प्रोड्यूसर्स फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर