कम उम्र में ही ड्राइवर का बेटा बना सुपरस्टार, बेशुमार संपत्ति के मालिक YASH ने बर्थडे पर शेयर किया KGF Chapter 2 का नया पोस्टर
कम उम्र में ही ड्राइवर का बेटा बना सुपरस्टार, बेशुमार संपत्ति के मालिक YASH ने बर्थडे पर शेयर किया KGF Chapter 2 का नया पोस्टर

टीआरपी डेस्क। कन्नड़ फिल्म केजीएफ के सुपरस्टार यश आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर यश ने अपने फैंस को गिफ्ट दिया है। जिस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है, यश ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म KGF Chapter 2 का नया पोस्टर जारी कर दिया है। फिल्म अप्रैल 2022 में ही रिलीज होगी। यश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मोगीना मनसु (Moggina Manasu) (2008) से की थी।

अगर हम यश के जीवन से जुडी बातें करें तो उनका जन्म 8 जनवरी 1986 को हुआ था। यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उनके पिता अरुण कुमार कर्नाटक ट्रांसपोर्ट सर्विस में ड्राइवर हैं और उनकी मां पुष्पा हाउस वाइफ हैं।

पिछले साल सुपरस्टार YESH के जन्मदिन पर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। इस टीजर को फैंस की रिक्वेस्ट के बाद रिलीज किया गया था, जिसमें यश का बेहद कूल अंदाज देखने को मिला। साथ ही संजय दत्त के किरदार अधीरा की झलक भी फैंस को देखने मिली थी।अब यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का नया पोस्टर सामने आया है।

See also  Weather alert: भारी बारिश होने से इन दस बांधों में रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी- और खराब हो सकता है मौसम

इस दिन रिलीज होगीं फिल्म

इस पोस्टर में यश के किरदार रॉकी भाई को गुस्से में खड़े देखा जा सकता है। देखकर लग रहा है कि वह कुछ सोच रहे हैं. यश के बगल में एक वॉर्निंग साइन लगा है जिसपर लिखा है- सावधान, आगे खतरा पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट 14 अप्रैल 2022 दी गई है। इसका मतलब है कि मेकर्स ने किसी भी हाल में फिल्म को रिलीज करने का मन बना लिया है।

यश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरियल ‘नंदा गोकुला’ से किया जिसे अशोक कश्यप ने डायरेक्ट किया था। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें यश रॉकी के नाम से जाना जाता है। यश ने वैसे तो राजाधानी, मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी और किराटका जैसी फिल्में की हैं, लेकिन उनकी पहचान KGF Chapter 1 से ज्यादा हुई है।

See also  मिचौंग तूफान का उड़ान पर पड़ा असर, विमान डाइवर्ट

फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 250 करोड़ा का किया बिजनेस

यश के बचपन के दिन मैसूर में बीते थे जहां उन्होंने महाजन हाई स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा ली। अपनी पढ़ाई के तुरंत बाद, वह बिनाका नाटक मंडली में शामिल हो गए। यश ने साल 2013 के बाद कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ी।साल 2018 में रिलीज हुई केजीएफ कन्नड़ सिनेमा की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म थी। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 250 करोड़ा का बिजनेस किया। इस फिल्म की रिलीज के बाद यश एक जाना माना चेहरा बन गए। आज यश की ‘केजीएफ : चैप्टर 2’ का इंतजार पूरे देश में हो रहा है।

2017 में यश मार्ग फांउडेशन किया शुरुआत

यश करीब 50 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। यश के पास बंगलूरू में करीब चार करोड़ रुपये का आलीशान बंगला भी है। पिछले साल ही यश ने दूसरा घर खरीदा था। यश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘उनके पिता आज भी एक बस चालक के रूप में काम कर रहे हैं और ये उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। यश सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने 2017 में यश मार्ग फांउडेशन शुरू किया। इस फांउडेशन ने कोप्पाल जिले में 4 करोड़ रुपये की लागत वाली एक झील बनवाई है, जिससे लोगों को पीने का साफ पानी मिलता है।

See also  Big News: स्नैक्स फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट हादसे में आधा दर्जन लोग घायल, 10 से ज्यादा मजदूरों की मौत, बचाव का कार्य जारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर