बॉलीवुड डेस्क। सुपरस्टार यश की KGF Chapter 2 का टीजर गुरुवार रात को यश और संजय दत्त ने रिलीज कर दिया है। हालांकि टीजर 8 जनवरी को यश के बर्थडे पर रिलीज होना था लेकिन कुछ लोगों ने इसे लीक कर दिया, जिसके बाद मेकर्स को भी ऑफिशल टीजर रिलीज करना पड़ा।

संजय दत्त ने नए पोस्टर के साथ इसका टीजर शेयर किया। तो वहीं यश ने एक वीडियो में फैन्स को बताया, कुछ महान लोगों ने टीजर को लीक कर दिया था, मुझे नहीं पता कि क्या वजह थी लेकिन मैं इससे जरा भी परेशान नहीं हूं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

15 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका Teaser

बता दें KGF Chapter 1 सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। जिसके बाद मेकर्स ने फैंस के बज को बढ़ाते हुए इसके दूसरे पार्ट का ऐलान किया था। ‘KGF Chapter 2’ के दमदार पोस्टर के बाद अब इसका धमाकेदार टीजर भी आउट हो गया है। जिसमें अधीरा समेत रॉकी का बेहतरीन अंदाज देखने को मिल रहा है। KGF 2 के टीज़र को अब तक 15 मिलियन बार देखा जा चूका है और अभी भी गिनती की जा रही है। टीजर की बात करें तो यह किसी स्टनर से कम नहीं है।

See also  Corona in Chhattisgarh- 24 घंटे में 1172 नए पॉजिटिव,14 की मौत,30 हजार के करीब पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या

रॉकी का बचपन और उसकी मां का स्ट्रगल है KGF 2

टीजर में रॉकी का बचपन और उसकी मां का स्ट्रगल दिखाया गया है। साथ ही इसमें अधीरा का भी विलन अवतार देखने को मिल रहा है। वहीं रॉकी को फूल ऑन हीरो अवतार में शानदार तरीके से गाड़ियों को उड़ाते देखा जा सकता है। फिल्म में रवीना टंडन भी मुख्य भूमिका में हैं। जो कि एक सांसद का किरदार निभा रही हैं।

KGF Chapter 2 के स्टारकास्ट में संजय दत्त, यश और रवीना टंडन के अलावा श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं। हालांकि अबतक इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…