बूस्टर डोज़ का असर! सड़क पर पहली बार उतरे प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय

रायपुर। आज पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के दिग्गज नेता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते दिखाई दिए। वहीं एसआरपी चौक पर आंदोलन कर रहे भाजपा के नवीन मार्कंडेय, दीपक महस्के, श्रीचंंद सुंदरानी, बृजमोहन अग्रवाल समेत कई बड़े बीजेपी नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं गिरफ्तार कर लिया गया है। मगर इसमें एक नई घटना भी है जो पहली बार घटी है इस प्रदर्शन में ऐसा पहली बार है कि जब प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भी अपनी गिरफ्तारी दी है। प्रदेश संगठन महामंत्री के नेतृत्व 529 नेताओं ने गिरफ्तारी दी है।

बता दें कि इस बार छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान डी पुरंदेश्वरी के पास है। वे समय-समय पर छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक स्वयं लेती हैं। इस दौरान वो निष्क्रिय नेताओं की क्लास भी लेती रहती है। ऐसे में यह कहना सहीं होगा कि यह छत्तीसगढ़ की भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बूस्टर डोज का ही असर है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता से बाहर होने के बाद पहली बार किसी आंदोलन में प्रदेश महामंत्री संगठन भी सीधे तौर पर शामिल हुए हैं।

See also  एक महिला को बचाने गए थानेदार की बदमाशों ने कर दी पिटाई, अगले दिन पकड़ाए 5 कोरोना पॉजिटिव हमलावर, जानें फिर क्या हुआ?

बता दें कि इस माह एक हफ्ते पहले ही भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी प्रदेश के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं को सड़क पर उतर संघर्ष करने के भी निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सरकार अब तक अधिकांश चुनावी वादों को पूरा नहीं कर सकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि राज्य सरकार भ्रष्ट्राचार में डूब गई है जिसकी वजह से सरकार के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। इस कारण 2023 के विस चुनाव में भाजपा को जनता का समर्थन मिलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर