Azharuddin Had A Courtesy Call On The CM- पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सीएम से की मुलाकात
Azharuddin Had A Courtesy Call On The CM- पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सीएम से की मुलाकात

टीआरपी डेस्क

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विभिन्न विषयों के साथ छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की।

राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 21 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच की चर्चा के दौरान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैच की मेजबानी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को बधाई दी। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को दादा बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मोहम्मद अजहरुद्दीन रायपुर के प्रवास पर आए हैं।

See also  आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हराकर भारत ने किया सीरीज 3-1 से अपने नाम, बनी दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।