Bhanupratappur By-Election -चुनाव खत्म, मगर बवाल जारी, बीजेपी का आरोप...
Bhanupratappur By-Election -चुनाव खत्म, मगर बवाल जारी, बीजेपी का आरोप...

विशेष संवादाता, रायपुर

मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। बीजेपी के चुनाव सञ्चालन समिति ने दवा किया कि भानुप्रतापपुर का भरोसा भाजपा के साथ है, भाजपा ही जीतेगी और संदेश जाएगा कि कांग्रेस के जाने का समय आ गया है। पूर्व राज्यसभा सांसद राम विचार नेताम ने कुछ हैरान करने वाले दावे किए।

रामविचार नेताम ने कहा- चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओछी मानसिकता का उदाहरण दिखा। मैं समझता हूं कि कांग्रेस को आदिवासी समाज माफी नहीं करेगा। इस समाज को गुमराह करने, इस समाज को भ्रमित करने, इसे अपमानित करने के लिए शर्मनाक हथकंडा अपनाया।

गरीब आदिवासी परिवार का बेटा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में मैदान में आता है तो कांग्रेस उसका चरित्र हनन करने लगी। झारखंड पुलिस को लाकर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। प्रेस वार्ता में अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम और भानुप्रतापपुर उपचुनाव के प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे।

See also  रेलगाड़ियों के रद्द होने का सिलसिला जारी, रेलवे ने इस बार रद्द किया 58 गाड़ियों का परिचालन

रामविचार ने दावा किया कि भानुप्रतापपुर चुनाव के दौरान फॉरेस्ट और पुलिस के कर्मचारियों ने बिना वर्दी के रुपए और शराब इलाकों में बांटा है। कर्मचारी रात के अंधेरे में लोगों के घरों में गए। इसकी शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- वहां हजारों पेटी शराब जब्त की गई, वो कहां से आई, क्योंकि यहां तो सरकारी दुकानें से ही शराब की सप्लाई होती है। हाईकोर्ट ने ब्रम्हानंद को लेकर निर्देश में कहा है कि 165 के बयान में ब्रम्हानंद का नाम नहीं है, एफआईआर में नाम नहीं है। जो विधायक रह चुका है पूरी दुनिया जानती है। उसके बारे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गलत बातें कहते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।