बीजेपी ने बदले 13 राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी , छग. ओम माथुर सम्हालेंगे
बीजेपी ने बदले 13 राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी , छग. ओम माथुर सम्हालेंगे

विशेष संवादाता, रायपुर
बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 13 राज्यों में अपने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि जेपी नड्डा ने तय नामों की सूची पर मुहर लगाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। जारी की गई सूची के मुताबिक विनोद तावड़े को बिहार, ओम माथुर को छत्तीसगढ़, बिप्लब कुमार देब को हरियाणा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड, प्रकाश जावडेकर को केरल, राधामोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप, पी मुरलीधर राव को मध्य प्रदेश, विजय रूपाणी को पंजाब और चंडीगढ़, तरुण चुघ को तेलंगाना, अरुण सिंह को राजस्थान, महेश शर्मा को त्रिपुरा, मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल और संबित पात्रा को पूर्वोत्तर का प्रभारी बनाया गया। ये है सूची ….


See also  बड़ी खबर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस आलाकमान ने सौंपी नई जिम्मेदारी, यूपी विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक हुए नियुक्त

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।