BJP's Question On Corona Kit Scam-डॉ. बांधी बोले, किसकी जेब में गया कोरोना किट घोटाले का 34 करोड़
BJP's Question On Corona Kit Scam-डॉ. बांधी बोले, किसकी जेब में गया कोरोना किट घोटाले का 34 करोड़

विशेष संवादाता, रायपुर

पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी ने कोरोना जांच किट के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर होने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक कोरोना में परिजन गंवाने वाले हजारों परिवारों का अपमान है। जांच किट खरीदी की आड़ में 34 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार महालेखाकार की रिपोर्ट में सामने आया है।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 46 करोड़ की कोरोना जांच किट करीब 80 करोड़ में खरीदी गई। यह 34 करोड़ रुपया किसकी जेब में गया, जनता इसका जवाब मांग रही है। जनता भूपेश बघेल से जानना चाहती है कि इतने बड़े घोटाले की जांच अब तक क्यों नहीं की गई है।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि जब देश की सरकार जनता को कोरोना से बचाने युद्ध स्तर पर काम कर रही थी तब छत्तीसगढ़ सरकार वैक्सीन पर भ्रम फैलाया, जिससे कोरोना से प्राण खोने वालों की संख्या बढ़ी। इन्होंने कोरोना सेस के नाम पर कई अरब रुपये शराब से वसूले लेकिन स्वास्थ्य पर एक पैसा भी खर्च नहीं किया।

See also  CG Crime: स्काई जिम के बाहर युवक की बेरहमी से पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, हालत गंभीर

जिस स्वास्थ्य मंत्री के अपने गृह नगर में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से नवजात शिशुओं की मौत हो जाती है, जो स्वास्थ्य मंत्री कोरोना से कराहते छत्तीसगढ़ को छोड़कर दूर कहीं डेरा डालकर बैठा रहा हो, जिस स्वास्थ्य मंत्री को कोरोना संबंधी उच्च स्तरीय बैठक में शामिल न किया जाता हो, उस स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। तब इस जांच किट खरीदी घोटाले का सरगना कौन है? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्त विभाग सम्हाल रहे हैं तो किट खरीदी में करोड़ों के भ्रष्टाचार के लिए सीधे तौर पर कौन जिम्मेदार है वही बताएं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।