BJP's Union Angry With Jabo Gothan - बीजेपी को उलटा पड़ा "जाबो गोठान खोलबो पोल" का पासा
BJP's Union Angry With Jabo Gothan - बीजेपी को उलटा पड़ा "जाबो गोठान खोलबो पोल" का पासा

टीआरपी डेस्क

रायपुर। कुछ दिनों से बीजेपी ने “जाबो गोठान खोलबो पोल” अभियान पुरे छत्तीसगढ़ में चलाया है ,जिसके द्वारा बीजेपी कांग्रेस की फ्लैगशिप स्कीम गोधन न्याय योजना की पोल खोलना चाहती है जिसे लेकर छत्तीसगढ़ के सरपंच संघ में रोष देखा जा रहा है। बीजेपी के इस अभियान से नाराज़ होकर छत्तीसगढ़ सरपंच संघ विरोध करने सड़को पर उतर आया है। साथ ही साथ सरपंच संघ ने आगामी चुनाव में बीजेपी को इसका परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

BJP's Union Angry With Jabo Gothan - बीजेपी को उलटा पड़ा "जाबो गोठान खोलबो पोल" का पासा
BJP’s Union Angry With Jabo Gothan – बीजेपी को उलटा पड़ा “जाबो गोठान खोलबो पोल” का पासा

बीजेपी से क्यों नाराज है सरपंच संघ

संघ का कहना है कि अगर बीजेपी कांग्रेस की पोल खोलना चाहती है तो बीजेपी को धरना प्रदर्शन का सहारा लेना चाहिए न कि ग्राम पंचायत में जाकर सरपंचों की परेशानी बढ़ानी चाहिए। गोठानो के संचालन का काम ग्राम पंचायत का होता है जिसके लिए ग्राम पंचायत को नोडल एजेंसी बनाया गया है.ऐसे मे बीजेपी का ये अभियान बीजेपी की छोटी व ओछी मानसिकता का प्रदर्शन करता है। ऐसी हरकत करना बीजेपी जैसी बड़ी पार्टी को शोभा नहीं देता।

See also  सैकड़ों किलोमीटर दूर से भूखे-प्यासे पहुंचे प्रवासी श्रमिकों को मिला छत्तीसगढ़ सरकार का सहारा,माना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार

संघ ने कहा चुनाव में करेंगे बहिष्कार

बीजेपी “जाबो गोठान खोलबो पोल” अभियान के माध्यम से सरपंचो को टारगेट करने का काम कर रही है न की कांग्रेस को ,बीजेपी इतनी बड़ी पार्टी है किसी भी मुद्दे पर कांग्रेस को घेरे पर इस प्रकार से सरपंचो को प्रताड़ित करने का काम न करे ,सरकार द्वारा गौठानों के संचालन का काम सरपंचों को दिया गया है व सरपंच उस कार्य को कर रहे हैं ,बीजेपी द्वारा अगर इस प्रकार लगातार सरपंचो को टारगेट करने का काम किया जायेगा तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसके परिणाम भुगतने होंगे तथा बीजेपी का चुनाव में बहिष्कार कर दिया जाये।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।