Breaking News Raipur -अधिवक्ता संघ रायपुर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा
Breaking News Raipur -अधिवक्ता संघ रायपुर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा

टीआरपी डेस्क

रायपुर। अधिवक्ता संघ रायपुर के बुलावे पर कल शनिवार 3 जून को माननीय उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा आएंगे। कल शनिवार 3 जून को अधिवक्ता संघ रायपुर के आमंत्रण पर जिला न्यायालय परिसर रायपुर में उनके स्वागत और सम्मान का भी कार्यक्रम अदालत परिसर में होगा। बता दें कि न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा छत्तीसगढ़ के प्रथम निवासी हैं जो इस सर्वोच्च पद को सुशोभित कर रहे हैं।

अधिवक्ता संघ, रायपुर के मुताबिक यह अत्यंत गर्व की बात है। कल होने वाले उनके आगमन और सम्मान कार्यक्रम में रायपुर अधिवक्ता संघ के सभी सदस्य भी शामिल रहेंगे। कोर्ट परिसर में कल 3 जून शनिवार दोपहर 2 बजे कक्ष क्रमांक 210 न्यायालय परिसर पर उनकी अगुवानी और सम्मान का कार्यक्रम होगा। अधिवक्ता संघ, रायपुर के सचिव ने सभी सदस्यों से आयोजन में शिरकत करने की अपील की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।