सेंट्रल विस्टा एवेन्यू लोकार्पित, पीएम मोदी कर्तव्य पथ पहुंचे, नेताजी की 28 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण
सेंट्रल विस्टा एवेन्यू लोकार्पित, पीएम मोदी कर्तव्य पथ पहुंचे, नेताजी की 28 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

टीआरपी डेस्क
पीएम नरेंद्र मोदी इंडिया गेट के सामने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करने पहुँच गए है। प्रधानमंत्री तय समय शाम 7 बजे कर्तव्य पथ पहुंचे और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। यह कार्यक्रम 90 मिनट का निर्धारित किया गया है। लगातार 19 महीने तक चले काम के बाद सेंट्रल विस्टा एवेन्यू बनकर तैयार हुआ है। उद्घाटन से एक दिन पहले तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में काम चलता रहा। एक सुपरवाइजर ने बताया कि जल्द काम पूरा करना है, इसलिए 24 घंटे मजदूर लगे हुए हैं। 9 सितंबर से लोग यहां घूम सकेंगे।


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।