CG Braking -नगरपालिक निगम नेता प्रतिपक्ष चयन हेतु भाजपा पर्यवेक्षक नियुक्त
CG Braking -नगरपालिक निगम नेता प्रतिपक्ष चयन हेतु भाजपा पर्यवेक्षक नियुक्त

टीआरपी डेस्क

रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा, भिलाई, रिसाली व बीरगांव में नेता प्रतिपक्ष (पार्षद दल नेता) के चयन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

प्रदेश महामंत्री मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार वरिष्ठ नेता विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं शिवरतन शर्मा को भिलाई चरौदा, सांसद संतोष पांडेय व भूपेंद्र सवन्नी को भिलाई, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक व किरण देव को रिसाली तथा विधायक सौरभ सिंह को बीरगांव नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष चयन हेतु पर्यवेक्षक बनाया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।