CG SAS Transfer News : आईएएस के बाद राप्रसे अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट
CG SAS Transfer News : आईएएस के बाद राप्रसे अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

विशेष संवादाता

रायपुर। आरक्षण मामले को लेकर राज्य सरकार के समान्य प्रशासन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के हवाले सभी विभागों के लिए निर्देश जारी किया है। सरकार ने कहा है कि सभी नियुक्तियों एवं चयन प्रक्रियाओं में यह विशेष रूप से उल्लेखित किया जाए कि यह सुप्रीम कोर्ट के अंतिम आदेश के अध्यधीन होगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सारे विभाग हरकत में 30 हजार पदों में संभवतयः इसी महीने विज्ञापन होंगी भर्तियां।

राज्य में आरक्षण के मसले पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद नई और पुरानी दोनों ही भर्तियों में रोक लग गई थी। हाईकोर्ट ने 58 प्रतिशत आरक्षण को असंवैधानिक बताया था। इसके बाद राज्य सरकार ने संशोधन विधेयक में 76 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया. इसे राज्यपाल की मंजूरी ही नहीं मिल रही। इस वजह से प्रदेश में आरक्षण की स्थिति शून्य हो चुकी थी। युवाओं की निराशा सरकार के लिए भी चुनौती बन गई थी।

See also  केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले

राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार 27 से 30 हजार पदों पर भर्तियां होनी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएम भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के फ़ौरन बाद मुख्य सचिव, डीजीपी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव और पीएससी के अध्यक्ष के साथ उच्च स्तरीय बैठक की और मिशन मोड पर भर्तियां करने के निर्देश दिए थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।