CG Cadre IAS Neeraj Becomes Shah's PS In MHA -आईएएस नीरज कुमार बंसोड़ बने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पीएस
CG Cadre IAS Neeraj Becomes Shah's PS In MHA -आईएएस नीरज कुमार बंसोड़ बने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पीएस

टीआरपी डेस्क

रायपुर। स्वास्थ्य संचालक नीरज बंसोड़ को भारत सरकार में पोस्टिंग मिली है। उन्हें भारत सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 2008 बैच के IAS नीरज बंसोड को कैबिनेट सचिवालय में डायरेक्टर बनाया गया है। अमित शाह जैसे कद्दावर राजनेता का पीएस बनना उनका बड़ा जंप है। उन्हें विगत माह ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य शासन से अनापत्ति मिली है।

नीरज को छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले महीने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए एनओसी दिया था। अब भारत सरकार में उन्हें पोस्टिंग मिल गई है। कैबिनेट सचिवालय की पोस्टिंग काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। वहीं आपको बता दें कि, छत्तीसगढ की स्वास्थ्य प्रमुख सचिव मनिंदर कौर द्विवेदी को भी केंद्र में पोस्टिंग मिली है।
श्री बंसोड़ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्राईवेट सेकेट्री बनाए गए हैं। पिछले साल ही वे डेपुटेशन पर कैबिनेट सचिवालय में डायरेक्टर बन कर गये थे। अमित शाह जैसे कद्दावर राजनेता का पीएस बनना उनका बड़ा जंप है।

देखें आदेश…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।