CG. RAIPUR Music Concert Ruckus - सिंगर किंग पर बोतलों की बारिश, बदइंतज़ामी से हंगामा वीडियो वायरल हुआ...
CG. RAIPUR Music Concert Ruckus - सिंगर किंग पर बोतलों की बारिश, बदइंतज़ामी से हंगामा वीडियो वायरल हुआ...

विशेष संवादाता, रायपुर

तेज़ी से युवाओं के बीच अपनी आवाज़ और गानों के दम पर लोकप्रिय हुए MTV हसल म्यूज़िक शो के स्टार किंग उर्फ़ अर्पण कुमार का रायपुर में लाइव कंसर्ट हुआ। रविवार को देर शाम गौरव गार्डन वीआईपी रोड में युवाओं की बेतहाशा भीड़ जुटने लगी थी। दो दिन पूर्व से ही पास और टिकिट की मारामारी थी। कीमत से दुगने दाम पर जनरल और वीआईपी टिकिट मिली।

500 से 1000 रूपये की साडी टिकिट बिक गई थी। युवा लड़के लड़कियों का हुजूम जब कार्यक्रम स्थल पहुंचा तो वहां की बदइंतज़ामी देख नाराज़ था। दरअसल कुछ बेटिकट लोगों की वजह से भगदड़ और अंदर प्रवेश की कोशिश हुई तो आयोजकों की तरफ से व्यवस्था में लगे वालेंटियरों ने डंडा बरसाया। इस दौरान टिकिट वालों से भी बदसलूकी हुई। सुरक्षा से लेकर व्यवस्था तक आयोजकों की थी पर अनहोनी की संभावनाओं के बाद भी पुलिस सुरक्षा नदारद थी।

गुस्साए युवा आखिरकार अंदर पहुंचे तो प्रोग्राम शुरू हो गया था। सिंगर किंग के लोकप्रिय गानों… तू आ के देख ले, पांचवा गाना शुरू ही किया था तू मान मेरी जान… और उसको सुनने आई युवा भीड़ किंग पर पानी की बोतल और बियर केन फेंकने लगी। पीछे कड़ी भीड़ में ज्यादातर आयोजन स्थल में उपलब्ध करवाई गई महँगी विदेशी शराब, बियर केन और पानी की बोतलों को पीकर स्टेज और आगे कड़ी भीड़ पर फेंकने लगे। प्रोग्राम के पांचवे गाने के बीच शुरू हुए हंगामे और बोतल किंग तक पहुँचते ही गाना अधूरा छोड़कर किंग चला गया।

See also  New IG Raipur took charge - पहले आईजी इंट. फिर जिला आईजी का लिए चार्ज

शराब, बदइंतज़ामी से हुआ हंगामा

आयोजकों की तरफ से गौरव गार्डन में महँगी, विदेशी शराब और बियर परोसी गई थी। बाकायदा काउंटर से प्रति पैग औसत से भी ज्यादा रेट पर पैग दिया गया। जोशीले युवाओं ने गाने का लुत्फ़ लेते हुए जमकर घूंट लगाए और नशे में बोतल, केन और ग्लास भीड़ की तरफ उछालते रहे। हंगमेबाजों की बोतलें स्टेज तक और सिंगर किंग को भी लगीं। शराब परोसने की परमिशन क्यों और किसने दी सवाल यह नहीं था। बलकि ऐसे यूथ लाइव कंसर्ट में नशा परोसने की अनुमति ली गई थी कि नहीं या बड़ा प्रश्न है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।