छग.सिल्वर मेडल, 36वें राष्ट्रीय खेल में अमितेश ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव,
छग.सिल्वर मेडल, 36वें राष्ट्रीय खेल में अमितेश ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव,

टीआरपी डेस्क

गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेल में आज छत्तीसगढ़ को पहली सफलता प्राप्त हुई। दस हजार मीटर स्पीट स्केटिंग में छत्तीसगढ़ के अमितेश मिश्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री उमेश पटेल ने श्री मिश्रा की इस सफलता पर उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी।
इस अवसर पर कोच दलजीत, शेफ डी मिशन डॉ. अतुल शुक्ल, डिप्टी शेफ डी मिशन रुपेंद्र सिंह चौहान ने उपस्थित होकर खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाया। संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ स्केटिंग संघ के अध्यक्ष एम. डी. रेड्डी, महासचिव किशोर भंडारी एवं अमितेश के कोच अनुराग साहू ने भी इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।