सीएम भूपेश धनतेरस खरीदी के लिए निकले मालवीय रोड बाजार
सीएम भूपेश धनतेरस खरीदी के लिए निकले मालवीय रोड बाजार

विशेष संवादाता, रायपुर


सीएम भूपेश के सरल सुलभ अंदाज़ से सभी उनके कायल हो गए। राजधानी के मुख्या बाजार में मुख्यमंत्री दिवाली की खरीदी करने अचानक जनता के बीच पहुंचे थे। उन्होंने किसी आम नागरिक की तरह गोलबाज़ार से दिए, कलश और धान की बालियों से बने झालर ख़रीदे तो रोड साइड में बैठे लोगों से पूजन सामग्री लिए। अपने बीच मुख्यमंत्री को बाजार में खरीदी करता देख भीड़ जमा हो गई थी। रायपुर वासियों से में मिलते भी रहे और लोगों में भी उनसे हाथ मिलाने की होड़ मच गई। सीएम भी अपने ठेठ अंदाज़ में मोल भाव करते भी दिखे।

उन्होंने जब सामान की कीमत पूछे और पैसे देने लगे तो दुकानदार उनसे पैसे लेने से इंकार कर दिया, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें धनतेरस की खरीदी का पैसा दिया। इसके बाद गोलबाज़ार से निकलकर मालवीय रोड की तरफ सीएम निकल गए। रायपुर की सबसे पुराणी मिठाई दुकान से उन्होंने मिठाईया भी खरीदी। मिठाई को पहले चखकर भी देखा। सीएम भूपेश के साथ उनकी सुरक्षा और काफिले के अलावा विधायक कुलदीप जुनेजाएसपी, आईजी, कलेक्टर और महापौर भी साथ थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।