CM Bhupesh Enjoying Snow Fall - स्नो फॉल का मज़ा लेते दिलखुश अंदाज़ में दिखे भूपेश
CM Bhupesh Enjoying Snow Fall - स्नो फॉल का मज़ा लेते दिलखुश अंदाज़ में दिखे भूपेश

विशेष संवादाता, रायपुर

भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को ही श्रीनगर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रीनगर के होटल में भारी बर्फबारी के बीच बर्फ से खेलते नजर आये। वे भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को ही श्रीनगर पहुंचे थे।

सोमवार को शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में ऐतिहासिक सभा के बाद वे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ होटल लौटे थे। मुख्यमंत्री मंगलवार शाम तक रायपुर लौटेंगे। बता दें भारत जोड़ो यात्रा के समापन मौके पर सीएम भूपेश बघेल गए हुए हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ पार्टी कार्यालय में और सभी निर्धारित कार्यक्रमों में देशभर से पहुंचे कोंग्रेसी दिग्गज भी शिरकत किये हैं। बता दें समापन समारोह के दौरान बर्फ़बारी के बीच प्रियंका और राहुल भी बर्फ से खेलते नज़र आये थे।

एक दूसरे पर बर्फ का गोला फेंकते राहुल और प्रियंका की तस्वीर वायरल हुई थी। भूपेश बघेल भी खुद को बर्फ़बारी का मज़ा लेने से रोक नहीं पाए और बर्फ में लोटपोट करते बर्फ़बारी का मज़ा लेते CM श्री बघेल की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं।

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई रोबोटिक्स और ड्रोन लैब के लिए उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया गया

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।