PM मोदी से मिले CM भूपेश - केबिनेट में NPS का मास्टर स्ट्रोक के बाद ये मुलाकात खास
PM मोदी से मिले CM भूपेश - केबिनेट में NPS का मास्टर स्ट्रोक के बाद ये मुलाकात खास

टीआरपी डेस्क

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री की माताजी हीराबा के निधन पर गहरी संवेदना जताई। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के विकास कार्य और कई लंबित मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

विदित हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई थी। जहां पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि यदि केंद्र सरकार राज्य के कर्मचारियों के पेंशन अंशदान का 17 हजार 500 करोड़ वापस नहीं भी करती है तब भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।

See also  सीएम भूपेश ने मां बम्लाई दाई से मांगी प्रदेश के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।