CM Bhupesh said ED is doing third degree torture- CM बोले- ED लोगों को पीट रही:एक उद्योगपति को इतना मारा कि वो एडमिट
CM Bhupesh said ED is doing third degree torture- CM बोले- ED लोगों को पीट रही:एक उद्योगपति को इतना मारा कि वो एडमिट

टीआरपी डेस्क

मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के साजा विधानसभा के ग्राम बोरी पहुंचे। यहां भेंट मुलाकात कार्यक्रम में वो आम लोगों से मिले। इससे पहले रायपुर के हैलीपैड पर मीडिया से बात-चीत में भााजपा के कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि ED के अफसर यहां लोगों के थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर टॉर्चर कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- भाजपा खुद कुछ कर नहीं पाई तो ED को ले आई। वो अब लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं, हम तो कहते हैं जो भ्रष्ट है उस पर कार्रवाई करो । मगर मारपीट क्यों कर रहे हो, मार- मार के हां बोलने को कह रहे हैं। जबरन हस्ताक्षर करने को कह रहे हैं, प्रताड़ित कर रहे हैं । एक उद्योगपति को इतना मारा कि वो अभी भी अस्पताल में हे। कितने लोग हैं जिनके हाथ-पैर में चोट आई । ये थर्ड डिग्री टॉचर्र कर रहे है हैं। इसका मतलब यही है कि आप जबरदस्ती से भ्रष्टाचार सिध्द करना चाह रहे हैं।

See also  ​​​​​​​धनतेरस पर चिटफंड निवेशकों की दिवाली: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फर्जी चिटफंड कम्पनी की सम्पत्ति कुर्क कर 16,796 निवेशकों को वापस दिलाए 7.5 करोड़

मुख्यमंत्री ने आगे कहा- जो गलत है हम तो शुरू से बोल रहे हैं कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई करो, लेकिन किसी को टारगेट करके फंसाने के लिए आप मारपीट करोगे ? दहशत में लाओगे ये तो उचित नहीं है । लगातार ये कार्रवाई हो रही है। इसका मतलब है कि भाजपा सीधे नहीं लड़ पा रही तो कैसे बदनाम किया जाए इस वजह से ये हो रहा है, बस भ्रष्ट है – भ्रष्ट है कह रहे हैं, ये उसी सिद्धांत को मानते हैं कि एक झूट को 100 बार बोले तो सच महसूस होने लगता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।